महासमुन्द

सांप के काटने से महिला की मौत
02-Oct-2023 8:30 PM
 सांप के काटने से महिला की मौत

महासमुंद, 2 अक्टूबर। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम तेन्दूवाही निवासी एक महिला की सांप काटने से मौत हो गई। नूतन देवागंन ने घटना की सूचना पुलिस को दी कि 8 सितम्बर को सुबह करीब 8.35 बजे ग्राम तेन्दूवाही निवासी वंदन बाई कुर्रे पति घनाराम (40) को जहरीले सांप ने काट लिया। उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल महासमुंद ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।

 


अन्य पोस्ट