महासमुन्द

फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा नहीं मिला, कल प्रदर्शन
02-Oct-2023 4:21 PM
फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा नहीं मिला, कल प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 अक्टूबर। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के नेतृत्व में जोबाकला, झलप गांव के किसानों की बैठक रंगमंच में आयोजित की गई। जिसमें जोबाकला में रबी फसल की ओलावृष्टि के दौरान हुई फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा अब तक न मिलने पर किसानों ने चिंता व्यक्त की। ग्रामवासियों ने एक स्वर में तय किया कि भारतीय जनता पार्टी के झलप पटेवा मंडल द्वारा आयोजित 3 अक्टूबर के प्रदर्शन में ग्राम से प्रत्येक प्रभावित परिवार से एक व्यक्ति पटेवा तहसील कार्यालय जाएगा एवं अपनी क्षतिपूर्ति की राशि की मांग करेगा।

ग्रामीणों ने कहा कि खल्लारी क्षेत्र के किसानों को यह राशि वितरित कर दी गई है परंतु महासमुंद के विधायक एवं कांग्रेसी नेताओं की निष्क्रियता के कारण यह क्षेत्र अपने अधिकार से वंचित है। इस बात का संघर्ष भारतीय जनता पार्टी कर रही है।


अन्य पोस्ट