महासमुन्द

आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तुमगांव में गांधी जयंती समारोह
02-Oct-2023 4:17 PM
आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तुमगांव में गांधी जयंती समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,2अक्टूबर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तुमगांव के प्राचार्य लंकेश कुरील, श्री दीवान, सिद्धांत गायगौरे, सुरेश यादव, सत्यम पाण्डेय, तरुण सिन्हा, लक्ष्मी नारायण साहू, डोलेश होता, सजल चंद्राकर, बरखा शर्मा, भारती भार्गव, वेनिका लकड़ा, सोनाली साहू, प्रगति साहू, मोनिका यादव, लिली मजखंड तथा समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के मार्गदर्शन से छात्रों ने मानव श्रृंखला से निर्मित गांधी जी के चश्मे को आकार देकर गांधी जयंती मनाई। साथ ही उनका पसंदीदा भजन रघुपति राघव राजाराम गाकर उनका सम्मान किया।


अन्य पोस्ट