महासमुन्द

नाबालिग से रेप, युवक को 20 साल कैद
02-Oct-2023 2:21 PM
नाबालिग से रेप, युवक को 20 साल कैद

महासमुंद, 2 अक्टूबर। महासमुंद अदालत में विशेष न्यायाधीश योगिता विनय वासनिक ने आरोपी को नाबालिग से रेप मामले में 20 साल कैद व 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। इसी तरह धारा 363 के तहत आरोपी को पांच वर्ष और धारा 366 के तहत 7 वर्ष के सश्रम कारावास व एक व दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। सभी सजाएं सात सात चलेंगी। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर क्रमश: 6, 1 व 2 माह की सजा पृथक से भुगतनी होगी।

  अभियोजन के अनुसार पिथौरा थाना क्षेत्र में 15 जनवरी 2023 को प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री दुकान से सामान लाने जा रही हूं कह कर निकली जो वापस नहीं लौटी। आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। प्रार्थी की शिकायत पर 363 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। गुम इंसान कायम कर जांच की गयी।

पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी जंघोरा निवासी महेश निषाद (19) नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर गोरखपुर के एक ईंट भट्ठे में ले गया और वहां उसे पत्नी बताकर लगातार दैहिक शोषण करते रहा। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक सलीम कुरैशी ने की।


अन्य पोस्ट