महासमुन्द

श्रमदान कर बिखरी झिल्लियों, पानी प्लास्टिक को एकत्र कर झाड़ू लगा कचरा उठाया
02-Oct-2023 2:17 PM
श्रमदान कर बिखरी झिल्लियों, पानी प्लास्टिक को एकत्र कर झाड़ू लगा कचरा उठाया

महासमुंद, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिका के सभी 30 वार्डों में एक घंटा श्रमदान कर वृहद सफाई अभियान चलाया गया। गांधी चौक में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग एवं सभापति अमन चन्द्राकर ने वार्ड के नागरिकों, व्यावसायियों पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अभियान चलाकर सफाई की।

 इस दौरान श्रीमती महिलांग ने कहा कि शहर स्वच्छ होगा तो देश स्वच्छ होगा। स्वच्छता जैसे हमारे घर के लिए आवश्यक है वैसे ही शहर और अपने आसपास को स्वच्छ रखना भी आवश्यक है। स्वच्छता हमारी पहचान बनती है और इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसलिए हमें अपने आसपास के साथ ही शहर और गांव को भी स्वच्छ रखने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

अभियान के दौरान सडक़ और आसपास बेतरतीब बिखरे पॉलीथिन और प्लास्टिक पन्नी को उठाकर श्रमदान किया। सुबह 10 से 11 बजे तक चले वृहद सफाई अभियान श्रमदान कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद, प्रभारी सदस्य, महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं, स्वच्छता दीदी, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र छात्राएं, आम नागरिकों ने बढ़ चढक़र अपनी हिस्सेदारी निभाई और शहर के गली मोहल्ले, बाजार,उद्यान, स्कूल, मंदिर, गुरुद्वारा, गिरजाघर, ईदगाह, श्मशान घाट, कब्रिस्तान आदि में श्रमदान कर बिखरे झिल्ली, पानी प्लास्टिक को एकत्र कर एवं झाड़ू लगाया और कचरा उठाया।


अन्य पोस्ट