महासमुन्द
जन प्रतिनिधियों, नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं,संगठनों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 अक्टूबर। महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती पर 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर का विशेष स्वच्छता अभियान एक तारीख, एक घंटा, एक साथ सफ ाई अभियान में महासमुंद पालिका के समस्त वार्डों में सुबह 10 बजे से एक घंटे तक स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के साथ नगर के समस्त जन प्रतिनिधियों, नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं,संगठनों ने इस अभियान में बढ़.चढक़र हिस्सा लिया।
इस अवसर पर राशि महिलांग ने कहा कि आपने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने वार्डों में हो रहे विशेष सफाई अभियान में उपस्थित होकर सफाई में श्रमदान करते हुए राष्ट्रपिता को स्वच्छांजलि के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने कहा कि कचरा मुक्त और स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए यह विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोगों की भागीदारी एक साथ हो सके। इस दौरान चयनित सार्वजनिक स्थानों को श्रम के माध्यम से साफ किया गया और एकत्रित कचरे के निपटान के लिए निकटतम कचरा प्रबंधन केंद्र एसएलआर एम सेंटर में भेजा गया।