महासमुन्द

सीजी पीएससी में भ्रष्टाचार का आरोप लगा भाजयुमो ने निकाली शवयात्रा
01-Oct-2023 2:39 PM
सीजी पीएससी में भ्रष्टाचार का आरोप लगा भाजयुमो ने निकाली शवयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 अक्टूबर।
भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो शहर मण्डल महासमुंद ने राज्य सरकार के खिलाफ शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपाजनों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी करते हुए जिला भाजपा कार्यालय से भ्रष्टाचार की शव यात्रा निकाली गई। 

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, जिला मंत्री निरंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कौशल्या बंसल, मोती साहू, जनक साहू,  महेंद्र जैन, महेंद्र सिक्का, राहुल चंद्राकर, मुन्ना देवार,पार्वती साहू, सुनीता साहू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमन वर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष नंदू जलछतरी, शहर महामंत्री जतिन रूपरेला, खुशाल ठाकुर, गोपी कन्नौजे, शहर उपाध्यक्ष अमित साहू, आकाश पांडे, शहर कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे, सुमित जैन, रोमी गुरुदस्ता, शहर मंत्री अंकुश सिंह गौर, जितेंद्र साहू, जग्गू छुरा आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट