महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 29 सितंबर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा के डिजिटल एक्सरे का शुभारंभ संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने जीवनदीप समिति की सदस्यों, गणमान्य नागरिकों तथा खण्ड चिकि. अधिकारी डॉ बी.एस. बढ़ई व अधिकारियो एवं कर्मचारियो की उपस्थिति मे किया गया।
ज्ञात हो कि सामु स्वा.केन्द्र बागबाहरा में 300 एमए का एक्सरे मशीन उपलब्ध है एक्सरे मशीन को डिजिटल किये जाने हेतु पूर्व में जीवन दीप समिति में प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित किया गया था। जिसे शासन द्वारा स्वीकृत कर एक्सरे मशीन का डिटिलाईजेशन करवाया गया। डिटिलाईजेशन होने से उच्च गुणवत्ता युक्त एक्सरे होगा एवं समय की बचत होगी तथा चिकित्सकों को इलाज में सुविधा होगी।
संसदीय सचिव एवं समिति के सदस्यो द्वारा स्वच्छता खवाड़ा के क्रियाकलाप मे सहभागिता दी गई।
मरीज व उनके परिजनो को अस्पताल को स्वच्छ रखने मे सहयोग करने हेतु समझाईश ही गई तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया एवं स्वच्छ रखने हेतु शपथ पत्र भरवाया गया। संसदीय सचिव द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया कि सर्वप्रथम मरीज अस्पताल में प्रवेश करता है तो स्वच्छता को देखता है तथा स्वच्छ होने पर अस्पताल के प्रति विश्वास बढ़ता है ।
संसदीय सचिव एवं समिति के सदस्यों द्वारा सामु स्वा केन्द्र बागबाहरा का भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम वार्डों का भ्रमण कर इलाज उपचार की जानकारी ली गई। ओपीडी का निरीक्षण किया गया । लैब में जांच के संबंध में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ बी.एस. बढ़ई ने बताया कि सीबीसी मशीन से 17 प्रकार के टेस्ट एव एनालाइजर से 34 प्रकार के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है जिसमे मरीज को प्रिटेट रिपोर्ट प्रदान किया जाता है तथा बहुत जल्द ही लैब टेकिक साफ्टवेयर क्रय किया जायेगा जिससे मरीजो को उनके मोबाईल में लैब का समस्त जांच रिपोर्ट प्राप्त होगा।
तत्पश्चात द्वारिकाधीश यादव की अध्यक्षता मे जीवन दीप समिति के बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा ओपीडी व आईपीडी सिजेरियन प्रसव नसबंदी आदि की संख्यात्मक जानकारी दी गई आगि बताया गया कि संस्था को राज्य स्तर से कायाकल्प योजना अंतर्गत प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है।
एवं मानकयुक्त सेवा हेतू राष्ट्र स्तर पर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
विकासखण्ड बागबाहरा में सामु स्वा केन्द्र बागबाहरा, प्राथमिक स्वा केन्द्र कोमाखान एवं उप स्वा केन्द्र कौसरा को राष्ट्रीय गुणवत्ता आवश्वासन मानक प्रमाणन प्राप्त हो चुका है। संसदीय सचिव एवं सदस्यों द्वारा भविष्य मे भी इस तरह की गुणवत्ता बनाये रखने एवं इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु अधिकारियो एवं कर्मचारियो को प्रोत्साहित किया गया। तथा कर्मचारियो की संख्या बढाये जाने हेतू निर्देशित किया गया एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की चर्चा की गई।
बैठक में हीरा सेतराम बघेल अध्यक्ष नगर पालिका बागबाहरा, राजेश सोनी, एवं स्वास्थ विभाग सहित अन्य विभागो के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।