महासमुन्द

विस चुनाव पुलिस कार्यशाला
29-Sep-2023 9:46 PM
विस चुनाव पुलिस कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 29  सितंबर। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुए बागबाहरा टाउनहाल में पुलिस विभाग द्वारा कार्यशाला लगाई गई।

 निर्वाचन प्रशिक्षण अधिकारी राजेश कौशिक ने  संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान ,  वल्लनरेबल मतदान केंद्रों की पहचान , मतदान दलों के साथ रवानगी , मतदान दलों की शकुशल वापसी , पीठासीन अधिकारियों के बिना इजाजत के मतदान के दिन पुलिस रूम में प्रवेश निषेध । मतदाताओं के कतार में बाहरी सुरक्षाओ की निगरानी , राजनीतिक दलों के सुरक्षा कर्मी बाहर रहने , प्लस सुरक्षा कर्मी की इंट्री सिर्फ मतदान केंद्रों तक ही रहेगी सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

कार्यशाला में सारिका वैद्य (डीएसपी महासमुंद) प्रेम लाल साहू (डीएसपी पिथौरा) अजय शंकर त्रिपाठी (डी. एस. पी.बागबाहरा) , लीलाधर कंवर (तहसीलदार बागबाहरा) महेश साहू (थाना प्रभारी बागबाहरा) सहित अनुविभाग पिथौरा एवम बागबाहरा अनुविभाग के थाना एवम चौकी प्रभारी सहित पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट