महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 सितम्बर। स्थानीय एफसीआई के सामने थामस गली निवासी एक व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का क्षेत्र के ग्राम शिकार हो गया। प्रार्थी से फर्जी काल के जरिए 94982 रुपए आनलाईन खाते से निकाल लिए गए। ठगी का पता चलने के बाद प्रार्थी ने सिटी कोतवाली में मामला दर्ज करावाया है। प्रार्थी की एफआईआर पर पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शिवाजी बनर्जी रेल्वे विभाग महासमुंद में वाणिज्य अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उनके द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उन्होंने शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से कुछ सामान मंगाया था। जो उसके पते पर नियत समय पर नहीं पहुंची। उन्होंने सामान की जानकारी के लिए अमेजन कंपनी के वेबसाइट पर डिलीवरी स्टेटस चेक किया तो उसमें सामान वापस जाते दिखा।
उक्त सामान को वापस मंगाने के लिए उन्होंने विगत 19 सितंबर को गूगल पर अमेजर कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। जिसमें एक नंबर 8252238585 अमेजन कस्टमर केयर का गूगल पर मिला। प्रार्थी ने उक्त नंबर पर फोन किया। जिस पर मोबाइल धारक ने रिटर्न कॉल कर रहा हूं कहकर तुरंत एक अन्य मोबाइल नंबर 9279981874 पर श्री बनर्जी को फोन करते हुए अपने आप को अमेजन शॉपिंग एप का कस्टमर केयर बताते हुए अपना नाम अमित अग्रवाल बताया। थोड़ी देर बाद प्रार्थी के खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए गए। पु्लिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।