महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 सितम्बर। फ ाऊंडेशन फ ार इंकालाजिकल सेक्युरिट एफ ईएस और श्रीजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में महासमुंद ब्लाक के 20 गांवों की महिलाओं का प्रशिक्षण वन आधारित आजीविका विषय पर रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर तथा विशिष्ट अतिथि जिला वनोपज यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर थे।
इस एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित प्रमुख प्रशिक्षक संगीता साहू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में वनोपज आधारित आजीविका तीसरे बड़े स्रोत के रूप में है। आदिवासी समुदाय के जीवन में वनोपज उनके आर्थिक सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ा है। ऐसे में वनों के संरक्षण से ही वनोपज का सतत उत्पादन होना महत्वपूर्ण है। इसके लिये वन सुरक्षा संरक्षण प्रबंधन और पुनरुत्पादन के साथ ही वनोपज के सही समय और सही तरीके से संग्रहण के साथ भंडारण से लेकर बाजार व्यवस्था को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।
मुराद जी एक ई एस ने कहा कि वनोपज संग्रहण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। लघु वन उपज संग्राहक परिवार की महिला हो, वन धन केन्द्र, हाट बाजार समूह से जुड़ी महिला हो, ऐसे महिलाओं को प्रशिक्षण देकर लघु वनोपज संग्रहण के तरीके बताना जरूरी है। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विनोद सेवनलाल चंद्राकर विधायक व संसदीय सचिव द्वारा लघु वनोपज संग्रहण और संग्राहकों को दिये जोन वाले मूल्य पर जानकारी दी।
विशेष अतिथि के रूप में जिला वनोपज संघ के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर ने उचित मूल्य और विभाग द्वारा प्रदत्त सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में सभी उपस्थित 20 गांवों के सदस्यों ने लघु वनोपज हेतु जंगल के बचाव और संरक्षण पर शपथ लेकर कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यशाला में लघु वनोपज संग्राहक परिवार से कुल 150 महिलाओं ने भाग लिया।