महासमुन्द

महिला मोर्चा का नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम एक को: सरोज होंगी शामिल
29-Sep-2023 2:49 PM
महिला मोर्चा का नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम एक को: सरोज होंगी शामिल

एक हजार महिलाओं का महिला मोर्चा में प्रवेश होगा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 सितम्बर।
आगामी एक अक्टूबर को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन शंकराचार्य भवन में किया जाएगा। इस दौरान लगभग एक हजार महिलाओं का भाजपा में प्रवेश होगा। 

गुरुवार को प्रेस क्लब भवन में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा साहू ने पत्रकारों को बताया कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में नारी शक्ति वंदन बिल पास कराकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर देश कि महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। इस बिल में विधानसभा लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी तथा महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रीय सांसद सरोज पांडे, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत शामिल होंगी। 

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने बताया कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विधानसभा के अनेक गांवों तथा शहरों में सतत जनसंपर्क किया गया है। सभी स्थानों पर महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोडऩे, केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी, महिला हित में किए जा रहे कार्योंं से अवगत कराया गया है। अनेक गांवों तथा शहर के सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। अत: समस्त महिलाओं को आगामी एक अक्टूबर को शंकराचार्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा में शामिल किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान श्रीमती साहू के साथ शुभ्रा शर्मा, मीना वर्मा, सुरेखा कंवर, प्रीति सोनी और कौशल्या बंसल उपस्थित थीं।
 


अन्य पोस्ट