महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 सितम्बर। महासमुंद में गुरुवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस पर मनाये जाने वाला पर्व ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमात खाना से एक जुलूस निकाला।
नगर भ्रमण के दौरान समुदाय के लोगों ने विभिन्न नारे लगाये। डीजे के धुन के साथ जुलूस अंबेडकर चौक, नेहरू चौक, बरोंडा चौक होते हुए जमात खाना पहुंचा। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जुलूस का इस्तेकबाल कर सांप्रदायिक एकता का परिचय दिया। जगह-जगह लंगर लगाकर शरबत, फल बांटे गए।
जुलूस में अकीदतमंद बड़े-बड़े परचम लहराकर चल रहे थे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। नगर में पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये थे। अपरान्ह 3 बजे से महासमुंद में जुलूस निकाली गई। इससे पहले पैगंबर साहब के जन्मदिन पर मस्जिदों में नमाज अता कर विश्व समुदाय के सलामती की दुआ मांगी गई।
इस दौरान गौसिया मस्जिद महासमुंद के ईमाम हाफिज व कारी रईस चांगल, गौसिया मस्जिद नयापारा के सदर मो. शकील, नायब सदर जाकिर रजा, गुलाम मोहम्मद, सचिव शहिद रजा, सहसचिव मो. इमतियाज अशरफी, मो. जाहिद कुरैशी, सदस्य सलमान खान, तौफिक खान, इमरान रजा, फिरोज खान, जुनैद रजा, कौनेन अशरफी, मोइन खान, इश्तियाक कुरैशी, तबरेज अहमद, हाजी गुलाम अशरफी,हाजी जान मोहम्मद, शेख करीमुद्दीन कुरैशी, वाजिद कुरैशी, अशरफ खान, इशाक कुरैशी, लतीफ खान, इब्राहिम खान सहित सामाजिक जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।