महासमुन्द

प्रदेश सरकार के कामकाज से जनता संतुष्ट, माहौल कांग्रेस के पक्ष में-डॉ. रश्मि
29-Sep-2023 2:46 PM
प्रदेश सरकार के कामकाज से जनता संतुष्ट, माहौल कांग्रेस के पक्ष में-डॉ. रश्मि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 सितम्बर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महासमुंद जिले के समस्त जोन तथा सेक्टर अध्यक्षों का प्रशिक्षण पिथौरा में सम्पन्न हुई। प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर ने बताया कि आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस गंभीर है। प्रदेश सरकार के कामकाज से जनता संतुष्ट नजर आ रही है तथा माहौल कांग्रेस के पक्ष में दिख रहा है। इसके बावजूद भी कांग्रेस संगठन बूथ लेवल पर गंभीरता से काम कर रही है और इसी क्रम में महासमुंद जिले के समस्त जोन तथा सेक्टर के अध्यक्षों को प्रशिक्षण देने प्रदेश कार्यालय से ऐडवोकेट विरेन्द्र शुक्ला को भेजा गया था। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कांग्रेस पार्टी की पुन: सरकार बनाने आव्हान करते हुए डॉ. रश्मि ने कहा कि हमारा प्रत्याशी पंजा छाप है और इसी पंजा छाप के लिए अभी से जुट जाएं। छत्तीसगढ में पंजा छाप की सरकार बनाना है तथा जिले में पुन: पंजा को लाना है। ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनर विरेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अबकी बार सेक्टर तथा जोन अध्यक्षों के काम काज की निगरानी प्रदेश कार्यालय से भी होगी। आगामी माह से प्रदेश के समस्त जोन अध्यक्षों तथा सेक्टर अध्यक्षों को प्रत्येक सप्ताह एक जिम्मेदारी प्राप्त होगी जिसे पूर्ण कर रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपनी होगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रोत्साहित व सम्मानित किया जाएगा। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष कारण दीवान ने, कार्यक्रम का संचालन अरविंदर छाबड़ा ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष समेत जोन व सेक्टर अध्यक्षों का आभार प्रदर्शन नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने किया। 

उक्त कार्यक्रम में प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष करण दीवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद्र सेन, अरविंदर छाबड़ा, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनंत सिंह वर्मा, निर्मल जैन, ममता चन्द्राकर,ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, भूपेंद्र ठाकुर, रविशंकर कश्यप, पुष्पेंद्र पटेल, जितेंद्र सिदार, आदित्य नारायण, कुलवंत खनुजा, कन्हैया शर्मा, नवनीत सलुजा, अजय नंद, देवेश साहू, मोती जांगड़े, रमाकांत ध्रुव समेत जोन अध्यक्षगण तथा सेक्टर अध्यक्षगण शामिल हुए।


अन्य पोस्ट