महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28सितम्बर। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिया निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण। दिया जा रहा है। प्रशिक्षित पुलिस अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स यह प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस प्रशिक्षण में निर्वाचन के दौरान पुलिस के कर्तव्य, कार्रवाई, भूमिका संबंधी प्रशिक्षण आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के अधिकारी व कर्मचारी ले रहे हैं। निर्वाचन पूर्व, निर्वाचन के दौरान तथा निर्वाचन पश्चात की अवधि में पुलिस की भूमिका, दायित्वों एवम कार्रवाइयों पर आधारित विशेष प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्दश पर दी जा रही है।
प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम चरण के अंतर्गत महासमुंद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महासमुंद प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन 26 सितंबर को संम्पन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में महासमुंद अनुविभाग के समस्त थाना प्रभारियों एवं थानंों में पदस्थ पुलिस कर्मचारी शामिल हुए। कल 27 सितंबर को द्वितीय चरण का निर्वाचन सह कार्यशाला का आयोजन बागबाहरा के टॉउन हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें अनुविभाग बागबाहरा व अनुविभाग पिथौरा के पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को, जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, तहसीलदार० बागबाहरा एवम निर्वाचन शाखा बागबाहरा के अधिकारियों की उपस्थिति में चुनाव संबंधी प्रशिक्षण व निर्देश दिया गया।
प्रशिक्षण विषय वस्तु में शामिल कानून व्यवस्था, अवैधानिक तत्व पर प्रभावी कार्रवाई, मतदान केन्द्रों का सतत भ्रमण, संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निर्धारण, मतदान संबंधी पुलिस की व्यवस्थाएं, आदर्श आचार संहिता से संबंधी कानूनी प्रावधान एवं उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई संबंधी जानकारी, स्थाई वारंटी एवं अन्य वारंटियों की गिरफ्तारी के प्रयास, पोस्टल बैलेट का प्रयोग संबंधी निर्देश दिये गये।
संपूर्ण प्रशिक्षण में कहा गया कि निर्वाचन संपन्न होने तक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये रखने की महती जिम्मेदारी पुलिस की है और अपनी भूमिका के लिये पुलिस को तैयार रहना चाहिए। प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, एसडीओपी बागबाहरा अजय शंकर त्रिपाठी, एसडीओपी पिथौरा प्रेमलाल साहू, उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य, तहसीलदार बागबाहरा लीलाधर कंवर,निर्वाचन शाखा बागबाहरा राजेश कुमार कौशिक एवं अनुविभाग बागबाहरा व पिथौरा के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।