महासमुन्द
महासमुंद, 28 सितम्बर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक के निर्देशानुसार विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पुरातत्व नगरी सिरपुर में लक्ष्मण मंदिर से मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति संदेश दिया गया। इस अवसर पर पदमनी भोई संचालक, स्वच्छ भारत मिशन छत्तीसगढ़ एवं एस आलोक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी जिला स्वीप समिति महासमुंद द्वारा मतदान शपथ कराया।
मतदाता जागरूकता अभियान के इस महत्वपूर्ण अभियान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद निखत सुल्ताना, रेखराज शर्मा जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद, एफसी पटेल प्राचार्य, ज्योतिष चौधरी, डा. वृंदावन पटेल, तुलसी जायसवाल, नितेश, अभिषेक सिंह, वेदप्रकाश साहू, शिवकुमार, अंकित तोमर, स्वच्छता एवं बिहान की दीदी का महत्वपूर्ण भूमिका रही।