महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 सितम्बर। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों द्वारा सतत जन संपर्क अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को भाजपा से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। कल जिलाध्यक्ष सुधा साहू के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा महासमुंद शहर के इमलीभांठा तथा ग्राम भलेसर में महिलाओं की बैठक लेकर उन्हें केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों,महिला आरक्षण बिल, महिला सुरक्षा पर किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। जिसमें इमलीभांठंंा क्षेत्र व ग्राम भलेसर के सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा की रीति.नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। इस अवसर पर महिला मोर्चा पदाधिकारी सुजाता विश्वनाथन, निरंजना शर्मा, कौशल्या बंसल, पार्वती साहू, मीना वर्मा, सुनीता साहू, सुरेखा कंवर, हुलसी चन्द्राकर, शुभ्रा शर्मा, हेमलता यादव, माधवी सिक्का, प्रीति सोनी अंशु यादव, सविता, शुभ्रा अग्रवाल, वर्षा चन्द्राकर, रजनी, मनीषा, भूमिका वर्मा, उत्तरा साहू,राजकुमारी साहू,मनीषा मानिकपुरी,विजय लक्ष्मी राव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।