महासमुन्द
महासमुंद, 28 सितम्बर। जिला प्रशिक्षण केन्द्र महासमुंद में विकासखण्ड स्तरीय स्काउट गाइड रैली 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया गया है। महासमुंद के पूर्व माध्यमिक एवं हाई/हायरसेकेण्डरी स्कूलों के स्काउट गाइड भाग लेंगें। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा ने प्रधानपाठकों एवं प्राचार्यों को रैली हेतु स्काउट गाइड को दिनांक 29 सितम्बर को प्रात: 10 बजे तक जिला प्रशिक्षण केन्द्र में प्रभारी शिक्षक के साथ उपस्थित होने हेतु आदेशित किया है। पूर्व माध्यमिक शाला से 4-4 हाईस्कूल से 8-8 तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल से शिक्षक के साथ उपस्थित होंगें। शिविर के सफल संचालन हेतु स्काउटर गाइडर की नियुक्ति की गई है रामकुमार साहू जिला सचिव, कमल लुनिया जिला संगठन आयुक्त स्काउट,लीनू चन्द्राकर जिला संगठन आयुक्त गाइड,तुलेन्द्रसागर जिला सहसचिव, सुरेन्द्र मानिकपुरी स्काटर, प्रमोद कुमार कन्नौजे जिला मीडिया प्रभारी, मधु शर्मा पूर्व डी.टी.सी., लता वैष्णव विकास खण्ड सचिव,चन्द्रकांता ठाकुर, हिरेन्द्र साहू,मुरलीधर पटेल, नितिन श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।