महासमुन्द
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक : तुलसी को फुगड़ी में दूसरा स्थान
27-Sep-2023 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 सितम्बर। राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन रायपुर में 25 सितंबर को आयोजित हुआ। इसमें महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम पंचायत झिटकी के आश्रित ग्राम मुड़पार निवासी तुलसी राजपूत पिता राकेश राजपूत कक्षा चौंथी की छात्रा तुलसी को 18 वर्ष से कम उम्र की महिला वर्ग मे फुगड़ी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। तुलसी ने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों में पंचायत, जोन, ब्लाक, जिला एवं संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। तुलसी की इस उपलब्धि पर सरपंच पुनऊराम ध्रुव, पंचायत सचिव कृष्णचंद पटेल, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष पोखन महानंद, गोपी निहाल सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे