महासमुन्द

महिलाओं को भाजपा से जोडऩे संपर्क अभियान
27-Sep-2023 4:03 PM
महिलाओं को भाजपा से जोडऩे संपर्क अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 सितम्बर। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू के नेतृत्व में कल महिला मोर्चा के सदस्यों ने शहर के नयापारा मोहल्ले व ग्राम कनेकेरा पहुंचकर महिलाओं व पहली बार मतदान करने वाली युवतियों को भारतीय जनता पार्टी से जोडऩे संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान नयापारा व ग्राम कनेकेरा के दर्जन महिलाओं, युवतियों ने पार्टी से जुडऩे का संकल्प लिया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों व विकास को लेकर महिला मतदाताओं ने खुशी है।

लिहाजा वे भाजपा से जुडऩे की इच्छा रखती हैं। ग्राम कनेकेरा भ्रमण के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी चुनेश्वरी साहू,गायत्री पांडे,निर्मला साहू,यशोदा साहू,संतोषी यादव,सरस्वती ध्रुव, कमला साहू मौजूद रहीं।


अन्य पोस्ट