महासमुन्द
आर्यन बने सोशल मीडिया के समन्वयक
27-Sep-2023 3:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,27सितम्बर। युवा नेता आर्यन गिलहरे को कांग्रेस कमेटी एससी विभाग में सोशल मीडिया विभाग के समन्वयक नियुक्त किया गया है। जिस पर उन्होंने वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो महती जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के चेयरमेन राजेश लिलोथियों ने 25 सितंबर को एससी विभाग में महासमुंद शहर से आर्यन गिलहरे को महासमुंद जिले के लिए सोशल मीडिया के समन्वयक पद पर नियुक्त किया है।
अपनी नियुक्ति के बाद श्री गिलहरे ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे