महासमुन्द
जाति प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए जिला स्तरीय समिति गठित
26-Sep-2023 3:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,26 सितम्बर। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिला स्तरीय जाति प्रमाण-पत्र सत्यापन हेतु समिति गठित की है। समिति के अध्यक्ष अपर कलेक्टर व सदस्य सचिव सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास होंगे। इस जिला स्तरीय समिति में पांच सदस्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी प्रभा मारकंडे, जिला परिवहन अधिकारी रामकुमार धु्रव, जिला कोषालय अधिकारी संजय चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक, थाना और संचालक आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा नामांकित एक विषय विशेषज्ञ अधिकारी सदस्य होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे