महासमुन्द

बडग़ांव-बल्दीडीह रेत खदानों की नीलामी
26-Sep-2023 2:33 PM
बडग़ांव-बल्दीडीह रेत  खदानों की नीलामी

महासमुंद, 26 सितम्बर। रेत खदान की नीलामी के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद लॉटरी पद्धति से नीलामी की प्रक्रिया पूरी हुई है। 
बीते 16 से 22 सितंबर तक रेत खदान समूहों की नीलामी रिवर्स ऑक्शन ग्राम बडग़ांव के लिए  456 आवेदन और ग्राम बल्दीडीह के लिए कुल 102 आवेदन प्रात हुए थे।

सोमवार को अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, खनिज अधिकारी सनत कुमार साहू, खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्राप्त सभी आवेदनों की जांच की गई। जांच अधिकारियों द्वारा ग्राम बडग़ांव में 5 आवेदन पत्र में त्रुटि पाए जाने के कारण निरस्त किए गए और ग्राम बल्दीडीह के 102 आवेदन पात्र पाए गए।

ग्राम बडग़ांव में 451 आवेदन पात्र व सही मिले। खनिज अधिकारी सनत साहू ने बताया कि सभी आवेदन पत्रों में लाटरी सिस्टम से पात्र आवेदन के नाम का चिट बनाया गया। इसमें से ग्राम बडग़ांव रेत खदान के लिए विष्णु प्रसाद अग्रवाल निवासी मेन रोड सरकड़ा वार्ड.47 नया सरकड़ा जिला बिलासपुर और ग्राम बल्दीडीह रेत खदान के लिए रोहित साहू निवासी हाउस.46 बनिया टोली जशपुर जिला जशपुर का नाम नीलामी द्वारा निकला है।

 


अन्य पोस्ट