महासमुन्द

मिडिल अब बनेंगे हाई स्कूल, प्राइमरी मिडिल में होंगे तब्दील
25-Sep-2023 7:40 PM
मिडिल अब बनेंगे हाई स्कूल, प्राइमरी मिडिल में होंगे तब्दील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 25 सितंबर। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुटगुना तथा राटा पाली के प्राथमिक विद्यालय अब मिडिल स्कूल के रूप में एवं मिडिल स्कूल एमके बाहरा स्कूल के रूप में तब्दील होने के लिए राज्य शासन के द्वारा उन्नयन हेतु बजट में स्वीकृत कर लिया गया था और अब  उसके लिए आदेश जारी हो गए हैं। जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और ग्रामवासियों तथा पालकों ने शासन के संसदीय सचिव तथा अपने विधायक द्वारकाधीश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ज्ञात हो कि वर्तमान विधायक व शासन के संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव लगातार खल्लारी विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हैं। इसी क्रम में ग्रामीणों की मांग पर मिडिल स्कूलों का हाईस्कूल में तथा प्राइमरी स्कूल का मिडिल स्कूल के रूप में उन्नयन की मांग राज्य शासन के समक्ष रखी थी, जिसे प्रथम राज्य शासन के द्वारा 2023 2024 के प्रथम अनुपूरक बजट में स्वीकृत कर लिया गया है।

प्राथमिक शाला फुटगुना तथा प्राथमिक शाला राटापाली का मिडिल स्कूल के रूप में तथा मिडिल स्कूल एमके बाहरा का हाई स्कूल के रूप में उन्नयन हेतु राज्य शासन के द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।


अन्य पोस्ट