महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह केमार्गदर्शन में जिले के समस्त अधिकारियों को चुनाव संबंधी तैयारियों व कानून व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रभावी नाकाबन्दी, अंतराजयीय व जिला बॉर्डर में 24 घंटे लगातार चेकिंग को लेकर खास निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रतिबंधत्मक व लघु अधिनियम की प्रभावी कार्रवाई व वारंटियों की प्रभावी धरपकड़ को लेकर भी दिशा निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह ने कल जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना तथा चौकी प्रभारियों की आगामी चुनाव की तैयारी व कार्यवाहियों की समीक्षा हेतु बैठक ली। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे के अतिरिक्त जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शामिल हुए।
पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून व्यवस्था तथा ड्यूटी के दौरान लगातार सतर्कता एवं सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए तथा प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम कार्यवाहियों को लगातार किए जाने हेतु भी निर्देशित किया। थानों में लंबित स्थाई और गिरफ्तारी वारंट की लगातार तामिल हेतु निर्देश दिए तथा जिले की सरहदी सीमाओं पर लगातार नाकाबंदी कर अवैध धन एवं नशीली सामग्रियों पर रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा। चुनाव के दौरान बाहर से आने वाली फोर्स के ठहरने की व्यवस्था, उनके उचित बंदोबस्त तथा उनके डेप्लॉयमेंट को लेकर भी पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक निर्देश दिए।
आचार संहिता के दौरान तथा चुनाव के दौरान व म्टड सुरक्षा के सबंध मे पुलिस को किन-किन बातों का पालन करना चाहिए तथा किस प्रकार का आचरण करना चाहिए इसको लेकर भी मास्टर ट्रेनर तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी आए प्रभारी को प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को अनुभाग तथा थाना स्तर पर सतर्क एवं सावधान तथा प्रशिक्षित करने हेतु निर्देशित किया।