महासमुन्द
महासमुंद,24 सितम्बर। राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर में डॉ.मालती तिवारी जिला संगठक रासेयों के मार्गदर्शन में तथा जी पी पटेल प्राचार्य के निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम में स्कूल परिसर, बाजार पड़ाव,परिसर के बाहर, मंदिर परिसर आदि जगहों की साफ. सफाई की गई। उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम अधिकारी आरके पटेल ने दी है। बच्चों को इस दौरान गजयात्रा के जरिए हाथियों से बचने के उपाय बताये गए।
दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर में पंकज राजपूत वनमंडलाधिकारी महासमुंद के निर्देशन में कांशीराम उडसेना डिप्टी रेंजर बड़े साजापाली के मार्गदर्शन में हाथियों से बचाव के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। इस कार्यक्रम में जीपी पटेल प्राचार्य आर के पटेल कार्यक्रम अधिकारी, जे के जायसवाल, बी एल साहू एल के साहू आदि उपस्थित थे।