महासमुन्द
महासमुंद,24 सितम्बर। कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगा बजरंग दल सरायपाली एसडीओपी पुलिस कार्यालय को घेराव करेंगे। बसना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मामला एक ठगी प्रकरण का है। अधिकारी कहते हैं कि जांच जारी है। ऑनलाइन ठगी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से राष्ट्रीय बजरंग दल ने घेराव की तैयारी की है।
गुरुवार 28 तारीख को जिले भर के प्रमुख कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष मोहन सोनवानी के साथ पुलिस अधीक्षक महासमुंद का घेराव कर सरायपाली एसडीओपी का घेराव करेंगे। इसमें प्रान्त के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। बजरंग दल का कहना है कि इस मामले में पूर्व में एसडीओपी ने कहा था कि मामला आपसी लेन देन का है जांच किया का रहा है जांच के उपरांत ही कार्यवाई की जाएगी। प्रार्थी किशन सेन ने 24अगस्त को बसना थाने में तौसीफ रजा के खिलाफ लिखित शिकायत की थी कि उसके अकाउंट को हैक कर 2 लाख 80 हजार रुपए की ठगी की गई है।
मामले को 10 दिन बीत चुके हैं। फिर भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।