महासमुन्द

92 फीसदी मरीजों को प्रतिमाह मिल रही निक्षय राशि, 8 फीसदी वंचित
23-Sep-2023 4:22 PM
92 फीसदी मरीजों को प्रतिमाह मिल रही निक्षय राशि, 8 फीसदी वंचित

 टीबी मरीजों को पोषण आहार के लिए दी जाती है 500 रुपए

 870 लोगों का उपचार शुरू, हाईरिस्क लोगों को किया जा रहा फोकस

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,23 सितम्बर। महासमुंद जिले में 92 प्रतिशत टीबी मरीजों को प्रतिमाह 500 रुपए निक्षय राशि दी जा रही है। इसमें कई कारणों से सिर्फ 8 फ ीसदी मरीज ही वंचित हैं। मालूम हो कि सरकार की ओर से टीबी मरीजों को पोषण आहार के लिए हर माह 500 रुपए दी जाती है।  शत प्रतिशत टीबी मुक्ति अभियान के तहत अब तक जिले में 21 हजार प्लस सैम्पल कलेक्ट हुए हैं। इनमें से 870 लोगों का उपचार शुरू है। वहीं हाईरिस्क लोगों को फोकस किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिनकी इम्युनिटी कमजोर है, शुगर, बीपी, कैंसर, अस्थमा, धूल व धुएं से एलर्जी वाले मरीजों को टीबी के लिए हाईरिस्क बताया गया है। फलस्वरूप अभियान में पंचायत स्तर पर इन्हें ही फोकस किया जा रहा है। डॉ. श्रीवास ने बताया कि सीएमएचओ परितोष कुदेशिया, डीपीएम नीलू धृतलहरे तथा डॉ. विकास चंद्राकर के मार्गदर्शन में टीबी मुक्ति पर काम किया जा रहा है।

क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को ग्राम पंचायत में ही उपचार के साथ पोषण आहार के लिए तेजी से अभियान चल रहा है। अभी ग्राम 500 रुपए निक्षय राशि क्षय विभाग की पंचायतों को देने के लिए विशेष फोकस किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार टीबी के कुल मरीजों में 92 फीसदी मरीजों को धनात्मक आने से उपचार के साथ-साथ प्रतिमाह अक्षय राशि का भुगतान किया जा रहा है। दवाई समाप्त होते तक पोषण आहार के लिए प्रति माह 5 सौ रुपए स्वास्थ्य विभाग के अकाउंट से मरीजों के खाते में भेजा जा रहा है। महज 8 प्रतिशत मरीजें को ही इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विभाग द्वारा ऐसे मरीजों को नया खाता खुलवाने के लिए कहा गया है।

जिला अस्पताल महासमुंद में जिले को टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए टीबी सेम्पल जांच मशीन तथा सभी तरह का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ही 1 हजार की जनसंख्या में 50 लोगों के सैम्पल का लक्ष्य रखा गया है।

क्षय रोग विभाग के उत्तम श्रीवास ने बताया कि टीबी रोग में कमी लाने व देश को टीबी मुक्त बनाने शासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के साथ ही चिन्हांकित गांवों में सर्वे, सैंपल, कलेक्शन एवं जांच किए जाने के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की है। जनवरी 2023 से अब तक जिले में कुल 21 हजार प्लस लोगों के सेम्पल कलेक्ट किये गए हैं।

जिनमें से 870 लोगों का उपचार प्रारंभ किया गया है। साथ ही मरीजों की निक्षय आईडी जनरेट कर उन्हें 500 रुपए पोषण आहार के लिए प्रदान किया जा रहा है। अब उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक प्रतिमाह यह राशि उनके खाते में 500 रुपए प्रतिमाह भेजी जाएगी।

      इस तरह जिले को टीबी मुक्त करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सैम्पल कलेक्शन का काम शुरू हो गया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग जिले के 545 ग्राम पंचायतों को फोकस कर रहा है। इस बार केवल स्वास्थ्य विभाग नहीं, बल्कि टीबी को खत्म करने के लिए कलेक्टर सीईओ के मार्गदर्शन में पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि,अधिकारी, सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर काम कर रहे हंै।

इसके पूर्व महासमुंद जिले ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कांस्य पदक सर्टिफिकेट के लिए भाग लिया था,  लेकिन इसमें किसी कारण वश विभाग को सफलता नहीं मिल पाई थी। फलस्वरूप अब पुन: एक बार पंचायत स्तर पर इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है।


अन्य पोस्ट