महासमुन्द

अवैध शराब परिवहन के अलग-अलग मामले में दो हिरासत में
23-Sep-2023 4:20 PM
अवैध शराब परिवहन के अलग-अलग मामले में दो हिरासत में

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,23 सितम्बर। थाना तुमगांव पुलिस ने अवैध रूप से देशी एवं विदेशी शराब रखने एवं परिवहन करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक नितेश सिंह को 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक सफेद रंग की  प्लास्टिक बोरी में अधिक मात्रा में शराब रखकर महानदी पुल के पास ग्राम अछोला में साधन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थानेदार अपने हमराह स्टाफ  एवं गवाह के साथ पहुंचे और आरोपी समारू डहरिया (46) जोबा को हिरासत में लिया। इनके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 35 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 एमएल शराब भरी हुई सीलबंद जुमला 6300 एमएल कीमती 2800 रुपए बरामद किए गए। आरोपी के विरूद्ध 34-2 आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई।

इसी तरह दूसरे प्रकरण में 22 सिंतबर को ही मुखबिर की सूचना पर ग्राम अछोला से जोबा की ओर एक व्यक्ति को मोटर सायकल  में शराब लेकर जाते पकड़ा हगया। शराब भट्ठी मोड़ ग्राम अछोला मार्ग में नाकाबंदी कर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार टिकम चंद मन्नाडे (52) साकिन जोबा को पकड़ा। उसके वाहन की डिक्की में तलाशी लेकर 20 पौवा 1600 रुपए का देशी प्लेन शराब बरामद किया गया है। इस मामले में भी आरोपी के विरूद्ध 34-2 आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट