महासमुन्द

30-40 बरस से रेलवे की जमीन पर बसे लोगों के घरों को तोडऩे फरमान जारी
23-Sep-2023 4:19 PM
30-40 बरस से रेलवे की जमीन पर बसे लोगों के घरों को तोडऩे फरमान जारी

डॉ. चोपड़ा से मिले पीडि़त

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,23 सितम्बर। स्थानीय पुराना रेलवे मालधक्का के पास रेलवे मैदान में वर्षों से निवासरत 40 गरीब श्रमिक परिवार के सदस्य कल पूर्व  विधायक डा. विमल चोपड़ा से मिले। उन्होंने बताया कि 40 परिवार पुराना रेलवे मालधक्का के पास रेलवे मैदान में विगत 30 से 40 वर्ष पूर्व से बसे हुए हैं। उनके घरों को तोडऩे का तुगलकी फरमान रेलवे ने जारी किया है। अब इन परिवारों के समक्ष सिर छुपाने के लिये कोई जगह नहीं है।

उनकी समस्या को सुनकर डा. चोपड़ा ने तत्काल संबंधित रेलवे के अधिकारियों को फोन कर अवगत कराया। उन्होंने 40 गरीब मजदूर परिवार के घरों को एकाएक तोडऩे को अनुचित कहते हुए अधिकारियों से कहा कि गरीबों के घरों को तोडऩे से पहले उनका व्यवस्थापन हो। डा. चोपड़ा ने कहा कि किसी भी गरीब परिवार को दूसरी जगह कोई व्यवस्थापन दिए बगैर उनका घर नहीं तोडऩे दिया जाएगा। डा. विमल चोपड़ा ने अधिकारियों से कहा कि शासन की डब्लू इ एच की जमीन नगरपालिका के अधीन है। उसमें प्रधानमंत्री आवास बनाकर देने के बाद ही गरीबों का घर तोड़ेें। इस मुलाकात के दौरान रमेश साहू और पीडि़त परिवार के सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट