महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,23 सितम्बर। कल 22 सितंबर को छत्तीसगढ़ शिवसेना का रायपुर प्रदेश कार्यालय में सम्भागीय बैठक हुआ। यह बैठक प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुई जिसमें जिलाध्यक्ष अजय बंजारे, इनकुमार लहरे जिला सचिव के प्रस्ताव पर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर की अनुसंशा पर खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से रमेश कुमार डहरिया निवास ग्राम हरनादादर को पार्टी का प्रत्याशी बना गया। साथ ही बसना विधानसभा से दिनेश सेठ, सेवकदास दीवान के नामों की घोषणा कीगई।
उनमें से किसी एक को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। पार्टी ने प्रदेश के 20 विधानसभा से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।
शिवसेना पार्टी ने प्रदेश के 70 प्रतिशत बेरोजगारों को स्थानीय औद्योगिक इकाइयों में रोजगार दिलाने, हमर कन्या योजना लागू करने, छत्तीसगढ़ी बच्चों के विकास के लिए कक्षा पहली से अंग्रेजी शिक्षा अनिवार्य करने, स्थानीय निकाय में बार बार बढ़ा गए टैक्स को कम करने,वनों के 50 प्रतिशत विकास, बेरोजगारों को 5 हजार मानदेय, बूढ़ा देव मंदिर का पुन:उद्धार, सनातनी मंदिर का जीर्णोद्धार, किसानों का फसल का मूल्य 3500 रुपए प्रति क्विंटल करने, बुजुर्ग, विधवा पेंशन प्रतिमाह 5000 करने, महिलाओं को घर बैठे प्रतिमाह 5000 रुपए आमदनी सुनिश्चित करने की बातें अपने मतदाताओं से की है।