महासमुन्द
पिथौरा, 22 सितंबर। पर्यटन मंडल के सदस्य अंकित बागबाहरा ने भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा को उनके 180 माह के कुशासन,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,महंगाई को छुपाने की नौटंकी करार दिया। भाजपा ने सभी वर्गों को 15 साल में छला, जनता ने उन्हें लगातार 3 बार जिताया पर जनता को सिर्फ झूठ के सिवाय और कुछ नहीं मिला।
अंकित ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा से प्रश्न पूछा कि वादे अनुरूप भाजपा ने 2100 रुपये क्विंटल में धान कभी नहीं खरीदा, और बोनस भी सिर्फ चुनावी साल में दिया क्यों? पूरे प्रदेश के साथ साथ खल्लारी विधानसभा में भी किसानों ने आत्महत्या की भाजपा ने उनके लिए क्या किया?भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए क्या किया ? वनोपज के लिए क्या किया था ? श्री आंकित ने बताया कि पूर्व भाजपा शासन में वनोपज पहले 7 प्रकार की खरीदते थे अब 67 प्रकार की खरीदी जाती है । महुए का मूल्य पहले 17 रुपये किलो था अब न्यूनतम 30 रुपये किलो है । तेंदूपत्ता संग्राहकों को पत्ते की कीमत 2500 रुपये प्रति हजार थी जो अब बढक़र 4000 हो चुकी है।
15 साल में गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए क्या किया ? अब स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल है,महाविद्यालय है,मेडिकल कॉलेज है । गाय के नाम पर जीवन भर वोट मांगा उनके लिए क्या किया? प्रभु राम के लिए छत्तीसगढ़ में 15 साल क्या किया ? आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं के लिए क्या किया ?महिला स्व सहायता समूह के लिए क्या किया ? पी एस सी और प्रतियोगी परीक्षाओं में फीस माफी के लिए क्या किया ?
गरीबों के अच्छे इलाज और सस्ती दवाओं के लिए क्या किया ? चिटफंड कंपनी के घोटाले बाजों को क्यों फैलने दिया ?कभी छत्तीसगढ़ राज गीत लाने की,छत्तीसगढिय़ा महतारी की मूर्ति पूजन की कोशिश क्यों नही की ?
महासमुंद जिले को अति पिछड़े जिले में क्यों डलवा दिया? छत्तीसगढिय़ा तीज त्योहारों में छुट्टियां क्यों नही दी ? बेरोजगारी भत्ते पर झूठ बोलकर कभी नही दिया क्यों? गरीब आदिवासियों को गाय देंगे बोले 15 साल बीता क्यों नही दिया ? गाय माता की सुरक्षा के लिए क्या किया?
ऐसे अनगिनत सवालों का जवाब भाजपा से जनता जानना चाह रही है और भाजपा छत्तीसगढ़ में अपने कुशासन छिपा के ईडी के भरोसे चुनाव जीत जाना चाहती है जो कि यहां की जनता होने नहीं देगी।