महासमुन्द
आरके शर्मा का निधन
13-Sep-2023 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,13 सितंबर। शहर के पुराना सिविल लाइन निवासी आरके शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया है। वे 83 वर्ष के थे। वे महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं खल्लारी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भी रहे हैं। अंतिम संस्कार आज बुधवार को स्थानीय मुक्तिधाम में हुआ। उनकी अंतिम यात्रा पुराना सिविल लाइन स्थित निवास से सुबह 10 बजे निकली। जिसमें शहर के सैकड़ों लोग शामिल हुए। वे संजय शर्मा, संदीप शर्मा व स्वाति के पिता थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे