महासमुन्द

441 दिव्यांगों का चिन्हांकन
13-Sep-2023 3:27 PM
441 दिव्यांगों का चिन्हांकन

महासमुंद,13 सितंबर। समाज कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन विगत 7 जुलाई से 5 सितंबर तक आयोजित किया गया। यह शिविर महासमुंद जिले के पांचो विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित किया गया।  उक्त शिविरों मे 441 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन किया गया। जिसमें महासमुंद विकासखंड में 148, बागबाहरा में 57, पिथौरा में 74, बसना में 108 और सरायपाली में 54 दिव्यांगों का चिन्हांकन किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित दिव्यांगजन, तृतीय लिंग, वरिष्ठ मतदाताओं का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी कराया गया। जिसमें उपस्थित 51 नवीन दिव्यांग मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जोडऩे के लिए फॉर्म 06 भरवाया गया। साथ ही आगामी निर्वाचनों में लक्षित समूह का शत प्रतिशत मतदान किए जाने हेतु मतदान की शपथ दिलाई गई।


अन्य पोस्ट