महासमुन्द
6 साल से बदहाल है सडक़, मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में की थी घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 सितंबर। तुमगांव रोड से तुमाडबरी जाने वाले सडक़ निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। सडक़ निर्माण के लिए करीब 1.36 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। सडक़ की लंबाई 5 सौ मीटर होगी। इससे आत्मानंद स्कूल व शासकीय प्राथमिक शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी। ग्रामीण लंबे से समय से पक्की सडक़ की मांग कर रहे हैं। इस कारण दिसंबर 2022 में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त मार्ग के निर्माण की घोषणा की थी।
मालूम हो कि करीब 6 सालों से यह सडक़ बदहाल है। इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल है। गिट्टी व बोल्डर के कारण वाहन चालक इस मार्ग पर आवाजाही करने से कतराते हैं। मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत इस सडक़ का निर्माण कार्य अगस्त 2017 में शुरू होना था। उस समय यह मार्ग 63 लाख रुपए की लागत से बनाया जाना था। कार्य इसलिए शुरू नहीं हो पाया क्योंकि इस मार्ग पर धान संग्रहण केंद्र है। धान से भरी गाडिय़ों का आना-जाना लगा रहता है। इसी कारण 6 सालों से सडक़ निर्माण कार्य अटका रहा।
हाल ही में दो सालों से इसी मार्ग पर आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित है। जिसके चलते परेशानी और भी बढ़ गई है। पीडब्ल्यूडी से मिली जानकारी के अनुसार तुमगंाव रोड से तुमाडबरी की ओर जाने वाली सडक़ के निर्माण के लिए करीब 1.36 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। विभाग के मानचित्रकार बसंत कुमार दीवान ने बताया कि सडक़ की लंबाई 500 मीटर होगी। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है, अब टेंडर की प्रक्रिया जारी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 दिसंबर 2022 को शेर गांव में भेंट.मुलाकात के दौरान तुमगांव रोड से तुमाडबरी मार्ग निर्माण की घोषणा की थी। सडक़ बनने से स्कूली बच्चों को भी राहत मिलेगी। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थियों के लिए यही एकमात्र मार्ग है। इस मार्ग में गिट्टी व बोल्डर होने के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इसी मार्ग में शासकीय प्राथमिक शाला भी स्थित है।