महासमुन्द

महासमुंद में झमाझम बारिश
12-Sep-2023 3:50 PM
महासमुंद में झमाझम बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 सितंबर।
मानसून ब्रेक से पहले सोमवार को महासमुंद में झमाझम बारिश हुई। कल सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई जिसके कारण दोपहर में उमस बढ़ गई। इसके बाद 3 बजे के बाद तेज बारिश हुइ। यह बारिश करीब दो घंटे तक जारी रही। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश में आज से मानसून ब्रेक होने की संभावना जताई है। बारिश के बाद तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री से 30 डिग्री के आसपास आ गया है।

मालूम हो कि इस साल बरसात के मौसम में उचित बारिश नहीं होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों को खेतों में पानी की कमी परेशानी का सबब बना हुआ है। सावन के महीने में किसानों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन धान की खेती के अनुसार पर्याप्त बारिश नहीं हुई। जो किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसान दायक साबित हो रहा है। बीच-बीच में हो रही बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। साथ ही जलाशयों से पानी देने के कारण भी किसानों को थोड़ी राहत मिली है।
मानसून के देर से आने और उसके बाद कम बारिश होने से नतीजा यह हुआ कि धान की खेती का काम पिछड़ गया। 

वैसे भी बरसात में 15 सितंबर के बाद बारिश की संभावना काफी कम हो जाती है। फिर भी मौैसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बताई है। 


अन्य पोस्ट