महासमुन्द

सामान्य भविष्य निधि के ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण के लिए कैम्प 13 से 15 तक
12-Sep-2023 3:21 PM
सामान्य भविष्य निधि के ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण के लिए कैम्प 13 से 15 तक

महासमुंद, 12 सितंबर। महालेखाकार रायपुर द्वारा सामान्य भविष्य निधि के ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण के लिए जीपीएफ ऋणात्मक कैम्प का आयोजन 13 सितम्बर से 15 सितम्बर तक कार्यालयीन समय प्रात: 10 से 5 बजे तक जिला कोषालय महासमुंद में किया जाएगा। उक्त शिविर में महालेखाकार के निरीक्षण दल की टीम उपस्थित रहेंगे। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डीपी वर्मा ने बताया कि जिसमें जिला के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी अपने कार्यालय के ऋणात्मक प्रकरणों से संबंधित सेवा पुस्तिका,जीपीएफ, पासबुक एवं अन्य आवश्यक विवरण की सत्यापित प्रतियों के साथ निरीक्षण दल को उपलब्ध करायेंगे। कैम्प में अभिदाता नॉमिनी सहित उपस्थित होने कहा गया है।


अन्य पोस्ट