महासमुन्द

महिला समूह ने तार जाली निर्माण को बनाया आजीविका का साधन
12-Sep-2023 3:21 PM
महिला समूह ने तार जाली निर्माण  को बनाया आजीविका का साधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 सितंबर।
महासमुंद जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम पंचायत शेर की सुआ महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं तार जाली का निर्माण कर खेत-खलिहानों में काम आने वाली विभिन्न प्रकार की लोहे के तार की जाली का निर्माण कर रही हैं। बिहान योजना से जुड़ी ये महिलाएं इस रोजगार को अपने आय का साधन बना रही है। 

इस समूह के द्वारा अब तक 2 हजार बंडल तार जाली का निर्माण कर लिया गया है। जिसे सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में विक्रय कर लगभग 6 लाख का आय प्राप्त कर चुकी हंै। समूह की अध्यक्ष दिव्या नायक बताती है कि समूह में जुडऩे से पहले किसी दूसरे के यहां तार जाली बनाने का कार्य करने जाती थी। करीब दो साल पहले बिहान अंतर्गत समूह से जुडऩे हेतु प्रेरित किया गया और समूह से जुड़ कर पता चला कि आत्मनिर्भर बन कर स्वयं का व्यवसाय किया जा सकता है।

वहां से लौटने के बाद गांव की 11 महिलाओं ने मिलकर सुआ महिला स्वसहायता समूह का गठन किया। गठन उपरांत समूह को आरएफ की राशि 15 हजार रुपए अनुदान के रूप में मिला साथ ही 2 लाख का ऋण भी समूह को मिला। अन्य के यहां से तार जाली कार्य सीखने के बाद स्वयं का तार जाली बनाने का काम शुरू किया। प्राप्त ऋण से मशीन और संबंधित सामग्री खरीदी और उत्पादन करना शुरू किया। बिहान योजना से मिले सहयोग की वजह से आत्मनिर्भर बने हंै।


अन्य पोस्ट