महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 सितंबर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन सरायपाली के बैनर तले शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सरायपाली विखं के 234 सहायक शिक्षक से पदोन्नत प्रधानपाठक व उच्च वर्ग शिक्षकों को स्मृति चिह्न व शॉल.श्रीफल से सम्मानित किया गया।
शुरुआत माता सरस्वती और डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पूजा.अर्चना कर की गई। योगिता प्रधान ने माता सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेताम ने संगठन के संघर्ष और परिणाम की जानकारी दी। प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्स ने कहा कि हमारा संगठन का उदय ही वेतन विसंगति के कारण हुआ और आज जो सफलता प्रमोशन के रूप में मिली हैए वह हमारे संघर्ष का परिणाम है। आने वाले समय में इससे भी अच्छा परिणाम आने वाला है।
मुख्य अतिथि और छग सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि आने वाला समय हमारी प्रमुख मांग वेतन विसंगति का अंत होने वाला है। आप सब को दोहरी खुशी मिलने वाली है। ब्लॉक कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट की। समारोह में प्रांतीय सचिव ईश्वर चंद्राकर,प्रांतीय प्रवक्ता राजाराम पटेल, प्रांतीय महामंत्री राजेश प्रधान,सयुंक्त सचिव बुधनी अजय, प्रांतीय सलाहकार प्रदीप पटेल, कार्यकारिणी सदस्य संतोष चौधरी, जिलाध्यक्ष दिनेश नायक, जिला प्रतिनिधि गणेश चौहान, सारंगढ़ जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार चौधरी, हेमकुमार साहू जिलाध्यक्ष, भारतमाता खटकर, ज्योति दीवान, प्रकाश बघेल, तुलसीराम पटेल, शरणदास, दीपाली वर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजाराम पटेल, रोशन भोई, सुंदरलाल डड़सेना और आभार व्यक्त मनोज कुमार रॉय ने किया।