महासमुन्द

कुटीर भवन निर्माण के नाम पर राशि आहरण का आरोप
12-Sep-2023 2:47 PM
कुटीर भवन निर्माण के नाम पर राशि आहरण का आरोप

जांच कर सरपंच के खिलाफ  कार्रवाई की मांग, ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 सितंबर।
हायर सेकंडरी स्कूल बेलसोंडा परिसर में कुटीर भवन निर्माण के नाम पर राशि आहरण का आरोप लगाया गया है। राशि आहरण की जांच कर सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उपसरपंच हुलसी चंद्राकर, जितेंद्र कुमार चंद्राकर, अशोक साहू, संजय, रामकृष्ण चंद्राकर आदि ग्रामीण सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचे।

उन्होंने दिए आवेदन में बताया है कि ग्रामीणों के साथ 9 सितंबर को स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि स्कूल परिसर में किसी भी प्रकार का कुटीर भवन निर्माण नहीं हुआ है। साथ ही उन्हें प्राचार्य ने भी लिखित में उक्त जानकारी दी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि फर्जी तरीके से सरपंच ने राशि आहरित की है। उन्होंने फर्जी तरीके से कुटीर भवन के नाम पर आहरित राशि की जांच कर सरपंच के खिलाफ धारा.40 लगाकर बर्खास्त करने की मांग की।


अन्य पोस्ट