महासमुन्द

राज्य शालेय खेल स्पर्धा: वॉलीबॉल 14 वर्ष बालक वर्ग में विजेता बस्तर जोन, बालिका में रायपुर जोन
10-Sep-2023 2:22 PM
राज्य शालेय खेल स्पर्धा:  वॉलीबॉल 14 वर्ष बालक वर्ग में विजेता बस्तर जोन, बालिका में रायपुर जोन

खो-खो 14 वर्ष बालक वर्ग में विजेता बस्तर जोन, बालिका वर्ग में रायपुर जोन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10 सितंबर। 23वां राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 07 से 10 सितम्बर 2023 तक आयोजित प्रतियोगिता में हैण्डबाल 14, 19 वर्ष बालक बालिका, कबड्डी 14 वर्ष बालक, बालिका, वॉलीबाल 14 वर्ष बालक, बालिका, खो.खो 14 वर्ष बालक, बालिका, बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा एवं मेजबान रायपुर सहित 5 जोन के कुल 680 खिलाड़ी एवं 100 कोच मैनेजर प्रतियोगिता में शामिल हुए। महासमुंद के विभिन्न खेल मैदानों में हैण्डबाल, कबड्डी, व्हालीबाल, एवं खो.खो का आयोजन हुआ। मुख्य आयोजन मिनी स्टेडियम महासमुंदं में किया गया।

कल तीसरे और अंतिम दिवस खेले गये मैचों का परिणाम इस प्रकार है। खो.खो 14 वर्ष बालक वर्ग में विजेता बस्तर जोन, उप विजेता दुर्ग जोन एवं तृतीय स्थान पर रायपुर जोन रहा। इसी प्रकार 14 वर्ष बालिका वर्ग में विजेता दुर्ग जोन, उपविजेता बस्तर जोन एवं तृतीय स्थान पर रायपुर जोन रहा।

इसी तरह वॉलीबाल 14 वर्ष बालक वर्ग में विजेता बस्तर जोन, उपविजेता सरगुजा जोन एवं तृतीय स्थान पर बिलासपुर जोन रहा। वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में विजेता रायपुर जोन, उपविजेता सरगुजा जोन एवं तृतीय स्थान पर बिलासपुर जोन रहा। कबड्डी 14 वर्ष बालक वर्ग में विजेता बिलासपुर जोन, उपविजेता रायपुर जोन एवं तृतीय स्थान पर बस्तर जोन रहा। इसी प्रकार 14 वर्ष बालिका वर्ग में विजेता बिलासपुर जोन, उपविजेता बस्तर जोन एवं तृतीय स्थान पर रायपुर जोन रहा। विजेता टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरण के बाद राय्ज स्तरीय शालेय खएल स्पर्धा का समापन किया गया। 


अन्य पोस्ट