महासमुन्द
बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी
09-Sep-2023 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 सितंबर। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से जहां धान की फसल को संजीवनी मिली है। वहीं उमस और गर्मी से भी राहत मिली है। लंबे समय से इस बारिश का इंतजार था। खेतों में दरारें पडऩे के बाद बारिश की इन बूंदों से किसानों की उम्मीदें जगी है। लेकिन अभी और बारिश की दरकार है। इस बारिश से खरीफ की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। महासमुंद जिले में बुधवार रात और गुरुवार को अच्छी बारिश हुई। इससे पहले शनिवार, रविवार को भी अच्छी बारिश हुई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे