महासमुन्द

गांव में घुसा हाथी, दहशत में ग्रामीण
08-Sep-2023 3:08 PM
गांव में घुसा हाथी, दहशत में ग्रामीण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 सितंबर। महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत बुंदेलाभाठा में देर रात एक हाथी घुसने की खबर है। ग्रामीण दहशत में हैं और वन विभाग को सूचना भेज चुके हैं। इस क्षेत्र में हाथी की आमद जानकर वन विभाग ने हफ्ते दिन से गज दल के जरिए गांवों में हाथी जागरुकता अभियान छेड़ा है और अपील की है कि कोई भी व्यक्ति रात में अकेले घर से बाहर न निकलें। खेतों की ओर न जाएं और रात में एक दीया अथवा लाइट जलाकर रखें।     ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद सुबह समाचार लिखते तक वन विभाग के हाथी जागरुकता दल के नहीं पहुंचने की खबर है। 


अन्य पोस्ट