महासमुन्द

ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी ठोकर,एक मौत, एक गंभीर
08-Sep-2023 3:06 PM
ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी ठोकर,एक मौत, एक गंभीर

चालक वाहन छोडक़र फरार 

खैरझिटी के 30-35 ग्रामीण गिरौदपुरी दर्शन कर लौट रहे थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 सितंबर। बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर मुंगई माता दर्री के पास सडक़ दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत और एक के गंभीर होने की खबर है। खैरझिटी के 30-35 ग्रामीण गिरौदपुरी दर्शन कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ट्रक चालक वाहन छोडक़र फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार गिरौदपुरी दर्शन के लिए ग्रामीणों का एक समूह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर गए थे, वे दर्शन कर लौट रहे थे। उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से एक ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दी।

 इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30-35 लोग सवार थे।

बताया गया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे सभी लोग खैरझिटी गांव के निवासी हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डायल 112 ने घायलों को पटेवा, तुमगांव, टोल प्लाजा के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया।

 अस्पताल पहुंचने से पहले घटना स्थल पर एक ग्रामीण की मौत होने की खबर है। जबकि एक की हालत काफी गंभीर है। ट्रक चालक घटना के बाद वाहन छोडक़र फरार है। पटेवा पुलिस जांच में लगी हुई है।


अन्य पोस्ट