महासमुन्द
महासमुंद, 8 सितंबर। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा है कि महासमुंद बस स्टैण्ड की भूमिपूजन होने के बावजूद पालिका द्वारा दिया गया प्रस्ताव अभी भी अटका पड़ा होना, भूमि पूजन हो जाने के बाद मंजूरी नहीं मिल पाना बेहद ही संदेहस्पद है। अब तक बस स्टैण्ड के प्राजेक्ट और प्लांनिग को स्वीकृति नहीं मिली है, यह किस प्रकार की प्रक्रिया है।
इधर नेशनल हाइवे 353 के किनारे शहर के बीचों बीच भीड़ वाले इलाके में बस स्टैंड होने की वजह से जाम लगा रहता है। रिहायशी क्षेत्र और बाजार एवं सब्जी मंडी से लगा हुआ होने के कारण वर्तमान में बस स्टैण्ड में लोगों की लगातार आवाजाही लगी रहती है। आए दिन दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, विकास कार्य ठप्प नजर आती है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को विकास के नाम पर 5 साल पीछे धकेल दिया है।