महासमुन्द
स्टालिन के खिलाफ बागबाहरा थाने में शिकायत दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 7 सितंबर। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन स्टेशन चौक बागबाहरा में किया गया तथा पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं खल्लारी विस भाजपा प्रत्याशी अलका नरेश चंद्राकर, दुबे लाल साहू , प्रेम साहू जी, पिलेश्वर पटेल, जसराज बाला चंद्राकर, नारायण तांडी, नितेश पांडे, गिरीश चक्रधारी, राजा चंद्राकर, हीरा साहू, कुबेर यदु, देव पटेल, सोनू पांडे, रवि चंद्राकर, राजा देवांगन, नीरू मानिकपुरी, अंशु पांडे, भेखलाल पटेल, तुषार देवांगन, श्याम यादव, राहुल यादव, दुर्गेश यादव, लकी सूर्यवंशी, किस्मत जगत, होरीलाल देवांगन, राजू मरकाम सहित सर्व हिंदू समाज बागबाहरा के कार्यकर्ता उउपस्थित थे।
स्टालिन का पुतला फूंका
अभनपुर, 7 सितंबर। भाजयुमो ने जलाया अभनपुर में स्टालिन का पुतला- भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर भाजयुमो अभनपुर मंडल ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधी स्टालिन का नारेबाजी करके विरोध करते हुए पुतला जलाया।
भाजयुमो जिला महामंत्री गौरव शर्मा ने बताया की स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगु, मलेरिया, कोरोना से करते हुए इसे मिटाने की बात करी इससे देश के अस्सी प्रतिशत सनातन को मानने वालों की भावना आहत हुई हैं व देश को विदेशी ताकतो के द्वारा तोडऩे की साजिश का हिस्सा हैं।
सनातन धर्म आदि व अनंत हैं इसे मिटाने की बात करना भी पाप हैं, एवं कांग्रेश इस तमिलनाडु के गडबंधन सरकार में सहयोगी हैं और उसकी मौन सहमति इस कृत्य में दिखाई पड़ती हैं।
इस अवसर पर वरुण राठी, भरत बैंस, राजेश, लौटन गिलहरे,संदीप बैंस, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, झड़ी पटेल, लेखू साहु व सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।