महासमुन्द
महर्षि विद्या मंदिर मचेवा में मनाया शिक्षक दिवस
07-Sep-2023 4:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 सितंबर। महर्षि विद्या मंदिर मचेवा में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस का आयोजन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य आरके तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य द्वारा बच्चों को शिक्षक का महत्व और जीवन में आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शित किया।
इसके पश्चात अन्य सभी शिक्षकों ने बच्चों को शुभ आशीष प्रदान किया साथ ही विद्यार्थियों ने नृत्य कला, बांसुरी वादन एवं तबला वादन कर कबीर के दोहे प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने शिक्षकों से आशीर्वाद ग्रहण किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे