महासमुन्द
तेन्दूकोना शिविर में 91 दिव्यांगों का पंजीयन
06-Sep-2023 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 सितंबर। दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन परीक्षण एवं प्रमाणीकरण, नवीनीकरण शिविर का आयोजन बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तेन्दूकोना में प्रात: 10 से 4 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें पंजीयन 91, प्रमाणीकरण 04, नवीनीकरण 31, विभिन्न उपकरण चिन्हांकन 10, यूडीआईडी 50 एवं 03 नवीन दिव्यांग मतदाता का फार्म.06 संकलन किया गया।
ये शिविर जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी जनपदों में आयोजित किया जा रहे हैं। उक्त शिविर जिला चिकित्सालय महासमुंद के मेडिकल बोर्ड के समन्वय एवं जनपद पंचायत बागबाहरा के समाज शिक्षा संगठक एवं जनपद पंचायत तथा समाज कल्याण की अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे