महासमुन्द
अज्ञात की मिली लाश
04-Sep-2023 3:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 4 सितंबर। बीते शनिवार को तुमगांव के पास ओवर ब्रिज के नीचे फुटपाथ पर एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। तुमगांव निवासी पप्पू पटेल ने थाने में सूचना दी कि ओवर ब्रिज के नीचे फुटपाथ पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 50 से 60 साल होगी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे