महासमुन्द

बारिश संजीवनी का काम करेगी
04-Sep-2023 2:48 PM
बारिश संजीवनी का काम करेगी

महासमुंद, 4 सितंबर। रविवार की रात्रि से जिले में बारिश का मौसम बना हुआ है। बारिश के साथ तेज ठंडी हवाएं भी जारी हैं। हवा बारिश से बसना से बिलाईगढ़ मार्ग में पथरला गांव के पास कल शाम एक पेड़ गिरने से सडक़ जाम की स्थिति बनी। जिसे थोड़ी देर बाद हटाकर वाहनों की आवाजाही बहाल की गई। कहा जा रहा है कि धान की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी।

 


अन्य पोस्ट